

Credit : IPL 2024 will start with RCB vs CSK match news in hindi


दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. आईपीएल का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला है.


चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करने वाले हैं. ये भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. इन्होंने टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप और T-20 विश्व कप के अलावा आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं.


चेन्नई सुपर किंग्स का ये संस्करण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि धोनी फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देखेंगे. दरअसल MS के संन्यास लेने की बात कही जा रही है.


आरसीबी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसिस के कंधों पर है. इस टीम का सबसे बड़ा प्लेयर विराट कोहली हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.


विराट कोहली के फैंस को इस बार पूरी उम्मीद है कि आरसीबी 2024 संस्करण की चैंपियन बनेगी. महिला आरसीबी ने हाल ही में WPL की ट्रॉफी जीत दर्ज की थी. ऐसे में विराट कोहली भी इस बार पूरी कोशिश करेंगे कि वो अपनी टीम को पहली बार विजेता बनाए.

