

Credit : Instagram


नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर रवि दुबे इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं. उनके अभिनय को दर्शकों का प्यार मिल रहा है.


दर्शकों से मिल रहे प्यार के बीच रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि उनके प्यार ने उन्हें भावुक कर दिया है.


रवि ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह जब वह सोकर उठे, तो उन्हें काफी समय बाद एक खास एहसास हुआ. उन्हें लगा कि दर्शकों ने उनके काम को पहचाना और दिल से स्वीकार किया है.


एक्टर ने बताया कि वह लक्ष्मण के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं. उनके मुताबिक, लक्ष्मण की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि उनकी अपनी कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी. वह हमेशा श्रीराम और माता सीता की सेवा के लिए समर्पित रहे.


रवि दुबे ने लिखा कि वह पर्दे पर लक्ष्मण की सेवा और समर्पण की भावना को सही तरीके से दिखाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से पूरी मेहनत की.


रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. 'जमाई राजा' जैसे सीरियल से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई. अब 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है.


