

Credit : Instagram


भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. बिजी शेड्यूल के बीच वह बेटे अगस्त्य और पार्टनर माहिका शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए.


14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर हार्दिक ने बेटे अगस्त्य के साथ खास पिकनिक एन्जॉय की. इस दौरान दोनों की मस्ती और प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली.


हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इनमें वह गार्डन में आराम करते नजर आए, जबकि नन्हे अगस्त्य पापा के साथ खेलते दिखे.


बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, 'फैमिली के साथ गार्डन में हूं, क्योंकि पुराने अच्छे दिनों की तरह इलेक्ट्रिसिटी भी चली गई है।' उनका यह मजेदार अंदाज भी चर्चा में रहा.


हार्दिक और माहिका को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाता है और फैंस उनकी शादी को लेकर भी उत्सुक हैं.


