

Credit : Social Media


जब घर में सब्जी न हो, तो बनाएं ये झटपट राजस्थानी दही-मिर्च. हरी मिर्च, दही और मसालों से तैयार यह तीखी-चटपटी डिश रोटी और दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.


10 हरी मिर्च, 1 कप फेंटा हुआ दही और 10-12 लहसुन की कलियां लें. इसके अलावा जीरा, सौंफ, मेथी दाना, राई, हींग, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, हरा धनिया और 2 चम्मच तेल चाहिए.


हरी मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और बीच में हल्का चीरा लगाएं. कम तीखा पसंद है तो मिर्च के बीज निकाल दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करके राई, जीरा, सौंफ और मेथी दाना चटकाएं.


मसाले चटकने के बाद हींग और कटा हुआ लहसुन डालें. लहसुन हल्का सुनहरा होने लगे तो हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें. इसके बाद हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर मसाले भूनें.


अब गैस धीमी कर दें और फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं. दही डालते समय लगातार चलाना जरूरी है, वरना दही फट सकता है. नमक डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं.


जब मसाला तेल छोड़ने लगे और मिर्च नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें. इसे रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खाएं.

