

Credit : Social Media


टीवी की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी स्टाइलिश अदाओं के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनका फैशन और ग्लैमरस लुक अक्सर चर्चा में रहता है. अब निया ने मालदीव वेकेशन की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.


निया शर्मा ने वेकेशन के दौरान स्काई ब्लू बिकिनी में पूल के अंदर चिल करते हुए एक वीडियो शेयर किया. भीगी जुल्फों और कॉन्फिडेंट अंदाज में निया का टशन देखते ही बन रहा है. उनका ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.


निया ने ब्लैक डीप नेकलाइन मोनोकनी में भी कई तस्वीरें शेयर की हैं. इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस के साथ स्टाइल किया. सटल मेकअप और खुले बालों में निया बेहद स्टनिंग दिखाई दीं.


ब्लैक मोनोकनी में निया शर्मा ने कैमरे के सामने कई ग्लैमरस पोज दिए. हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और स्वैग साफ नजर आया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से चर्चा में आ गईं.


मालदीव वेकेशन के दौरान निया बीच पर एक मिस्ट्री मैन के साथ भी नजर आईं. दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया. तस्वीरों में निया काफी खुश दिखाई दे रही हैं और उन्होंने वेकेशन के हर पल को जमकर एन्जॉय किया.


निया के वेकेशन एल्बम में उनका एक और लुक देखने को मिला, जिसमें वह कट-आउट व्हाइट ड्रेस पहने नजर आईं. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप के साथ निया की खूबसूरती देखते ही बन रही है. इस लुक में उनका अंदाज काफी एलिगेंट नजर आया.


निया शर्मा के बोल्ड और ग्लैमरस वेकेशन लुक्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. तस्वीरों पर फैंस फायर और हार्ट इमोजी के साथ जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो निया ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ जैसे शोज से खूब लोकप्रिय हुईं. उन्हें आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ’ में देखा गया था.

