

Credit : Internet


भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मंगेतर के एक क्रिप्टिक पोस्ट के बाद रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.


मार्च 2026 में पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Akriti Agarwal से सगाई की थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.


हाल ही में आकृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें कई बार धोखा मिला. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया.


कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की सगाई टूट गई है, लेकिन अब तक न पृथ्वी शॉ और न ही आकृति अग्रवाल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.


पृथ्वी शॉ का नाम पहले भी Nidhi Tapadia के साथ जोड़ा गया था. दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन किसी ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया.


इसके अलावा एक समय Prachi Singh के साथ भी पृथ्वी शॉ की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं. हालांकि दोनों ने इन अफवाहों पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी.


हाल के दिनों में कंटेंट क्रिएटर Sejal Pawar का नाम भी चर्चाओं में आया. सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे हुए, लेकिन इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.


फिलहाल पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की ओर से रिश्ते या ब्रेकअप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में वायरल दावों को पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता.

