

Credit : Internet


वास्तु शास्त्र के अनुसार पेंडुलम वाली घड़ी घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है.


पेंडुलम घड़ी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. इससे धन और तरक्की के अवसर बढ़ने की मान्यता है.


यदि उत्तर दिशा संभव न हो, तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है. यह नई ऊर्जा और सफलता का प्रतीक मानी जाती है.


वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में पेंडुलम घड़ी लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता.


रुकी हुई या गलत समय दिखाने वाली घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण मानी जाती है. इसे तुरंत ठीक कराएं.


लगातार चलता पेंडुलम समय के प्रवाह, प्रगति और घर में सकारात्मक माहौल का प्रतीक माना जाता है.


ये सभी बातें वास्तु शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें अपनी आस्था और विश्वास के अनुसार अपनाएं.

