

Credit : Social Media


'आवारापन 2' के ट्रेलर में इमरान हाशमी के साथ जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो हैं पूरन गब्बी.


खतरनाक लुक और जबरदस्त एक्शन के साथ 'आवारापन 2' के ट्रेलर में पूरन गब्बी बंदूक, एक्शन और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस के साथ नजर आए हैं.


पूरन गब्बी कोई नए चेहरे नहीं हैं. वह बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी के भाई हैं.


वामिका ने खुद पोस्ट कर बताया कि पूरन को यह फिल्म किसी सिफारिश से नहीं, बल्कि अपने ऑडिशन और टैलेंट के दम पर मिली.


वामिका ने लिखा कि, बिना स्टार टैग के यह बड़ा मौक मिला है, फिल्म की टीम को काफी बाद में पता चला कि पूरन, मेरे भाई हैं.


पूरन गब्बी नेटफ्लिक्स की 'ब्लैक वारंट' में 'रंगा' के किरदार से चर्चा में आए थे. इसके अलावा 'शुभ मंगल सावधान' और 'जीरो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.


'आवारापन 2' में क्या होगा किरदार? ट्रेलर देखकर ऐसी चर्चाएं हैं कि पूरन गब्बी फिल्म में शबाना आजमी के गैंग का अहम हिस्सा हो सकते हैं.


14 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी, इसके साथ ही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का मुकाबला रिलीज के दिन सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से होगा.


'मैं बायसेक्सुअल हूं' आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी और तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोली- मैंने TRP के लिए...
