

Credit : AI Generated


बारिश के मौसम में कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन है? इस बार साधारण मैगी नहीं, ट्राई करें पहाड़ों की मशहूर नेपाली झोल मैगी.


नेपाली झोल मैगी की खासियत इसका मसालेदार और हल्का ग्रेवी जैसा झोल है, जो हर बाइट को बेहद स्वादिष्ट बना देता है.


इस रेसिपी के लिए मैगी, प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू और अपने पसंदीदा मसालों की जरूरत होगी.


सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और धनिया को पीसकर एक फ्लेवरफुल मसाला पेस्ट तैयार करें.


कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, तैयार पेस्ट को अच्छी तरह भूनें. फिर पानी डालकर झोल तैयार करें और मसाले मिलाएं.


अब इसमें मैगी और उसका टेस्टमेकर डालें. मैगी पकने तक उबालें ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से घुल जाए.


अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें. चाहें तो ऊपर से चिली फ्लेक्स भी छिड़क सकते हैं.


बारिश की शाम में गरमा-गरम नेपाली झोल मैगी का मजा लें. इसका मसालेदार और सूपी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

