

Credit : Instagram


टीवी के मशहूर एक्टर नंदिश सिंह संधू ने 44 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है.


नंदिश और कविता ने 14 नवंबर 2026 को कोलकाता में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.


अपनी शादी में नंदिश गोल्डन कलर के कुर्ता-पायजामे में नजर आए. उनके कुर्ते पर मरून रंग की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी थी, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे.


कविता ने अपनी शादी के लिए मरून और गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी चुनी. गोल्ड जूलरी और पारंपरिक ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.


शादी की कुछ तस्वीरों में नंदिश अपनी दुल्हनिया कविता की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दिए. इन खास पलों ने फैंस का ध्यान खींच लिया.


नंदिश संधू की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से साल 2012 में हुई थी. दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री में हुई थी और उनकी जोड़ी काफी चर्चा में रही थी.


शादी के कुछ साल बाद नंदिश और रश्मि के रिश्ते में दूरियां आ गईं. आखिरकार साल 2016 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं.


पहली शादी टूटने के करीब 10 साल बाद नंदिश ने फिर से घर बसा लिया है. बताया जा रहा है कि कविता बनर्जी उनसे 11 साल छोटी हैं. दोनों को सोशल मीडिया पर शादी की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं.


दिल्ली की जहरीली हवा से दूर परिवार संग छुट्टियां मना रहीं दीया मिर्जा, देखें केपटाउन की खूबसूरत तस्वीरें

