

Credit : Instagram


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने अपनी ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.


दिल्ली-एनसीआर में जहां लोग जहरीली हवा और प्रदूषण से परेशान हैं, वहीं दीया की तस्वीरों में साफ नीला आसमान, खुला समंदर और चारों तरफ हरियाली नजर आ रही है.


दीया मिर्जा इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के खूबसूरत शहर केपटाउन में हैं. यहां वह अपने पति वैभव रेखी और बेटे अव्यान आजाद रेखी के साथ परिवार के खास पल बिता रही हैं.


दीया ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में साफ हवा और नीले आसमान को जिंदगी का अनमोल एहसास बताया. उन्होंने लिखा कि प्रकृति के बीच खुली जगह और साफ हवा में रहना बेहद सुकून देने वाला अनुभव है.


दीया ने अपने बेटे अव्यान के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों लकड़ी के वॉकवे पर खड़े होकर पेंगुइन को निहारते नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके पति वैभव बेटे को गोद में उठाकर ये खूबसूरत नजारा दिखाते दिखाई दिए.


