

Credit : internet


IPL 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में लोगों के सामने आने वाले हैं. हालही में धोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था.


धोनी की ओर से शेयर किए गए फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि जल्द ही IPL 2024 में वह नए लुक में नजर आने वाले हैं. हालांकि अब सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीर काफी वायरल हो रही है.


MS धोनी की लंबे बालों वाली तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इससे कहा जा सकता है कि धोनी एक बार फिर अपने पुराने लुक को वापस लाने वाले हैं. फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद भी आ रहा है.


IPL 2024 से पहले वायरल हो रही धोनी की पुरानी लुक की काफी चर्चा की जा रही है. उनके फैंस उन्हें एक बार फिर उसी लुक में देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं.

