

Credit : Instagram


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह के साथ थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं. वेकेशन की तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.


मोनालिसा लगातार अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अलग-अलग लोकेशन और आउटफिट में उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.


एक तस्वीर में मोनालिसा डीप नेकलाइन वाली मैक्सी ड्रेस पहने नजर आईं. स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक को और खास बना दिया. डार्क लिपस्टिक, आईलाइनर और ब्लशर के साथ एक्ट्रेस ने अपना मेकअप लुक पूरा किया. खुले बालों में उनका अंदाज देखते ही बना.


मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है.


मोनालिसा और विक्रांत की रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. दोनों के स्टाइलिश लुक और शानदार बॉन्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है.


