

Credit : Instagram


धर्मेंद्र को गुजरे एक साल बीत गया है, लेकिन पत्नी हेमा मालिनी आज भी उन्हें हर पल याद करती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ खास तस्वीरें शेयर कर अपना दर्द बयां किया.


हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें दोनों की प्यारी मुस्कान और खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.


हेमा मालिनी ने अपने भावुक नोट में लिखा कि एक साल गुजर गया, लेकिन उनका दुख जरा भी कम नहीं हुआ है. धर्मेंद्र के बिना जिंदगी उन्हें खाली लगती है.


हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की शख्सियत को याद करते हुए कहा कि वह बहुत ऊंचे व्यक्तित्व के मालिक थे, लेकिन हमेशा जमीन से जुड़े रहे. उनके भीतर का अपनापन हर किसी को छू जाता था.


हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करने वाले लाखों फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार भरे संदेशों ने उनके दिल को छुआ है.


