

Credit : Internet


अगर हर बार आम से मैंगो शेक या मैंगो लस्सी बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें स्वादिष्ट मैंगो हलवा. सूजी, पके आम और देसी घी से बनने वाली यह मिठाई मिनटों में तैयार हो जाती है और हर किसी का दिल जीत लेती है.


आम के मौसम में कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो मैंगो हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.


पका आम, सूजी, देसी घी, दूध, चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स. इन्हीं आसान सामग्री से स्वादिष्ट हलवा तैयार होगा.


कड़ाही में घी गर्म करें और सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. इससे हलवे में शानदार खुशबू और स्वाद आता है.


भुनी हुई सूजी में ताजा मैंगो पल्प डालकर अच्छी तरह चलाएं, ताकि सूजी और आम का फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाए.


अब दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते रहें मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और हलवे जैसी बनावट आने लगेगी.


अंत में इलायची पाउडर डालें और कटे हुए बादाम, काजू या पिस्ता मिलाकर हलवे का स्वाद कई गुना बढ़ाएं.


हलवे को गर्मागर्म परोसें या ठंडा करके भी खाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और केसर डालकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं.

