

Credit : Social Media


मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ाते हैं और तिल-गुड़ खाकर पर्व मनाते हैं. पूरे देश में यह त्योहार मनाया जाता है.


मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है और इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं.


सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इस समय को मकर संक्रांति कहते हैं.


हिंदू महीने के अनुसार, पौष शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है.


इस दिन से वसंत ऋतु की भी शुरुआत हो जाती है. यह फसलों के आगमन की खुशी के रूप में भी मनाया जाता है.


इस त्योहार को पोंगल के रूप में मनाया जाता है. इसे लोहड़ी, पतंग उत्सव, खिचड़ी पर्व आदि कहा जाता है


मध्य भारत में इसे संक्रांति कहा जाता है और मकर संक्रांति को खिचड़ी, माघी नाम से भी जाना जाता है.


गुजरात समेत कई राज्यों में मकर संक्रांति के दिन पतंगें उड़ाई जाती हैं.

