



सर्दियों में धूप काफी फायदेमंद होती है. चटखती धूप ठंड में राहत देती है, साथ ही शरीर की सिकाई भी करती है.


बड़े बुजुर्ग भी कहते हैं कि कुछ देर धूप में बैठना जरूरी होता है. क्योंकि ऐसा करने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है.


ठंड में सूरज के संपर्क में आने पर आपकी त्वचा में भी निखार आता है. साथ ही हेल्थ प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिल जाता है.


कुछ लोग पूरा दिन धूप में बैठकर निकाल देते हैं, लेकिन सुबह 8-11 के बीच की धूप ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है.


अच्छी धूप में मानसिक तनाव दूर होने के साथ रिलेक्स भी फील होता है, इसलिए रोज 20-30 मिनट धूप में बैठना चाहिए.

