

Credit : Social Media


यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी.


चेन्नई में हुए प्री-रिलीज इवेंट में हुमा कुरैशी ने कियारा के काम की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि मुश्किल शूटिंग के दौरान भी कियारा ने बिना शिकायत अपना काम जारी रखा.


हुमा ने बताया कि एक रेन सीक्वेंस के दौरान कियारा करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं. शूटिंग इतनी थकाऊ थी कि हुमा के सिर में दर्द होने लगा, लेकिन कियारा पूरी मजबूती के साथ सीन करती रहीं.


हुमा ने कियारा के डेडिकेशन को देखकर उन्हें ‘रॉक’ बताया. उन्होंने कहा कि कियारा की मेहनत और प्रोफेशनलिज्म ने उन्हें काफी इंस्पायर किया और उन्हें भरोसा है कि फिल्म में कियारा को दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा.


‘टॉक्सिक’ के टीजर में यश और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा में रही है. फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कियारा को ट्रोल भी किया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने निगेटिविटी से दूर अपना फोकस फिल्म की रिलीज पर रखा है.


गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ब्लॉक सीटों समेत प्री-सेल में करीब 41.36 करोड़ रुपये की कमाई की खबर है.

