

Credit : Instagram


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दोस्त अमित तुली की शादी में शामिल हुईं. यहां उनका प्यार भरा अंदाज और रॉयल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अमित तुली ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गरिमा के साथ शादी रचाई.


फूल बरसाने के बाद कंगना ने अमित और गरिमा को शगुन दिया. उन्होंने दोनों के गालों पर किस करके नए जोड़े को अपना प्यार और आशीर्वाद भी दिया.


कंगना के वीडियो और तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं. किसी ने उन्हें 'क्वीन' कहा तो किसी ने 'गॉर्जियस'. वहीं, कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब मैम आप भी शादी कर लो.


अमित तुली लेखक, प्रोड्यूसर और मार्केटर हैं. उनका स्टूडियो, स्टूडियो उन्नीस एंटरटेनमेंट, कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा रहा है. उनकी कंपनी 'हनुमान अंश' के प्रचार और मार्केटिंग का काम भी कर चुकी है.


वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की आने वाली फिल्मों में हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' शामिल है. इसके अलावा 'तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन 2' को लेकर भी चर्चा है.


