

Credit : Instagram


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली संग उनकी नई तस्वीर ने डेटिंग की अटकलें तेज कर दी हैं.


साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की. तस्वीर में दोनों हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते नजर आए. तस्वीर में अर्जुन और साहिबा दोनों ने अपने सिर ढके हुए हैं. साहिबा ने फोटो के साथ गुरुपर्व की बधाई भी दी और अर्जुन को टैग किया.


अर्जुन और साहिबा की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग इसे रिलेशनशिप का सॉफ्ट लॉन्च मान रहे हैं, हालांकि दोनों ने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.


इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच देखने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे. उस दौरान साहिबा बाली भी उनके साथ नजर आई थीं.


मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन की लव लाइफ लगातार चर्चा में रही है. अब साहिबा के साथ उनकी नई तस्वीर ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों के बीच आखिर क्या रिश्ता है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.


