

Credit : Internet


पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने 40 साल की उम्र में अपनी सगाई का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्होंने LIVE कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर को सबसे मिलवाया.


कॉन्सर्ट के बीच जैस्मिन ने स्टेज पर मौजूद शख्स का हाथ थामते हुए कहा, "ये हैं मेरे चौधरी साहब." इसके बाद दर्शकों की जोरदार तालियों से पूरा माहौल गूंज उठा.


जैस्मिन ने अपने मंगेतर का नाम शेखर चौधरी बताया. हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं और उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.


जैस्मिन के इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं.


सिंगर की सगाई की खबर ने फैंस को खुशी से भर दिया. लोग सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.


फिलहाल जैस्मिन ने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है. अब फैंस उनकी वेडिंग अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


सिर्फ खाना ही नहीं, किचन के बर्तनों की भी होती है 'Expiry Date'! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पुराना बर्तन इस्तेमाल?
