

Credit : rishabh pant return in cricket after 15 month news in hindi


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी दिनों पर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं. दरअसल एक रोड एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने के बाद पंत करीब सवा साल से क्रिकेट से दूर थे.


भारत के स्टार क्रिकेटर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं. उनके फैंस का पंत को क्रिकेट खेलते देखने का काफी बेसब्री से इंतजार है.


ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 में आज अपना पहला मुकाबला शिखर धवन की कप्तानी वाले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे.


दिल्ली और पंजाब के बीच काफी कांटे की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दोनों के पक्ष में 16-16 मैचों का नतीजा गया.

