

Credit : Social Media


RAC टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट जितना किराया देना पड़ता है, लेकिन सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती. ऐसे में रेलवे की इस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.


RAC टिकट में एक साइड-लोअर बर्थ दो यात्रियों के बीच बांटी जाती है. दिन में दोनों बैठकर सफर करते हैं, जबकि रात में उसी बर्थ पर सोने के लिए जगह साझा करनी पड़ती है.


रेलवे मंत्रालय RAC व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है. सवाल यह है कि जब यात्रियों को पूरी बर्थ नहीं मिलती, तो उनसे पूरा किराया क्यों लिया जाए?


RAC का पूरा नाम Reservation Against Cancellation है. इसमें यात्री को ट्रेन के रिजर्व्ड कोच में सफर करने की अनुमति मिलती है, लेकिन शुरुआत में पूरी बर्थ नहीं मिलती. इसे कन्फर्म और वेटिंग टिकट के बीच की स्थिति माना जाता है.


RAC व्यवस्था का मकसद टिकट कैंसिल होने से खाली रहने वाली बर्थ का बेहतर इस्तेमाल करना था. इससे कन्फर्म टिकट नहीं मिलने वाले यात्रियों को भी ट्रेन में सफर करने का मौका मिलता था.


रेलवे ने RAC व्यवस्था खत्म करने का कोई अंतिम फैसला घोषित नहीं किया है. फिलहाल पुराने नियम लागू हैं और RAC टिकट वाले यात्री पहले की तरह ट्रेन में सफर कर सकते हैं. बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.


