

Credit : Social Media


‘वास्ते’ फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के प्रपोजल को हां कह दिया है और अब सगाई कर ली है.


ध्वनि के प्रपोजल का अंदाज बेहद खास था. सनसेट, कैंडल और जंगल जैसी खूबसूरत सजावट के बीच उनके पार्टनर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया.


तस्वीरों में पीछे 'Will You Marry Me' लिखा नजर आ रहा है. ध्वनि ने मुस्कुराते हुए प्रपोजल स्वीकार कर लिया. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.


सगाई के बाद ध्वनि अपनी डायमंड रिंग दिखाती नजर आईं. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे लाइफटाइम के लिए मेरा कपकेक मिल गया है.'


ध्वनि के मंगेतर का नाम यश भानुशाली बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गेमिंग फील्ड से जुड़े हैं. हालांकि, उनके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है.


ध्वनि और यश लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है.


