

Credit : Internet


बारिश के मौसम में पकौड़े और पूड़ी बनना आम बात है. लेकिन कड़ाही में बचा तेल अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. जानिए इसे दोबारा किन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.


अगर तेल बहुत ज्यादा जल गया है, धुआं छोड़ रहा है या उसमें तेज बदबू आ रही है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें. ऐसा तेल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.


तेल को ठंडा होने दें और महीन छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें. इससे उसमें मौजूद मसाले और खाने के छोटे-छोटे कण निकल जाएंगे.


दरवाजों की चरमराती कुंडी या धातु के छोटे-छोटे हिंज पर भी थोड़ा सा तेल लगाया जा सकता है. इससे आवाज कम करने में मदद मिल सकती है.


अगर तेल की गुणवत्ता ठीक है और उसे सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया गया है, तो उसे हाई-हीट फ्राई करने के बजाय सब्जी या तड़के जैसे हल्के कुकिंग कामों में सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है.


एक ही तेल को बार-बार गर्म करने से बचें. बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किए गए तेल का सीमित पुनः उपयोग करें और खराब हो चुके तेल को तुरंत फेंक दें.

