

Credit : Internet


बिरयानी, पुलाव या पराठे... रायते के बिना स्वाद अधूरा लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस लोकप्रिय डिश का नाम आखिर 'रायता' क्यों पड़ा?


माना जाता है कि 'रायता' नाम किसी योजना से नहीं, बल्कि सुनने में हुई एक दिलचस्प गलती से बना. यही छोटी-सी भूल आगे चलकर इस डिश की पहचान बन गई.


कहानी के मुताबिक, मुगल दौर में दही में राई और मसालों से बनी डिश को बनाने वालों ने 'राई का' कहा. सुनने वालों ने इसे 'रायता' समझ लिया और यही नाम मशहूर हो गया.


समय के साथ 'राई का' शब्द बदलकर 'रायता' बन गया. यह उदाहरण दिखाता है कि कैसे बोलचाल और भाषाई बदलाव कई शब्दों को नई पहचान दे देते हैं.


इतिहासकारों के अनुसार, दही आधारित व्यंजन भारत में सदियों से बनाए जाते रहे हैं. दक्षिण भारत की 'पचड़ी' जैसी डिशें भी रायते से मिलती-जुलती हैं, यानी इसकी जड़ें मुगल काल से भी पुरानी मानी जाती हैं.


रायता सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. मसालेदार भोजन के साथ इसे खाना पेट को ठंडक भी देता है.

