

Credit : Social Media


बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. सिंपल अंदाज के लिए मशहूर अंशुला का इस बार ग्लैमरस अवतार देखने को मिला.


अंशुला ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं. पानी के बीच उनका यह अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है.


एक तस्वीर में अंशुला पानी में मस्ती करती नजर आईं. भीगे बाल, काला चश्मा और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान उनके लुक को और खास बना रही है.


एक अन्य फोटो में अंशुला पूल में चिल करती दिखाई दीं. उनका खुशमिजाज अंदाज और मिलियन डॉलर स्माइल फैंस को खूब पसंद आ रही है.


अंशुला की एक तस्वीर में उनका अलग अंदाज देखने को मिला. पूल में रिलैक्स करते हुए उन्होंने कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज दिया.


इन तस्वीरों के साथ अंशुला ने जिंदगी को लेकर एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया. उनके इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.


अंशुला के इस नए अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. सिंपल लुक से अलग उनका यह ग्लैमरस अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है.


6 महीने की प्रेग्नेंट थीं कियारा, फिर भी किए मुश्किल शूटिंग सीन्स, हुमा कुरैशी ने बताया ‘Toxic’ सेट का किस्सा
