

Credit : Instagram


क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एक बार फिर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बिकिनी में अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं.


माहिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट कलर की बिकिनी में फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. वह अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं.


माहिका इन दिनों बेंगलुरु में हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि इस शहर का मौसम उन्हें बेहद पसंद आया है. इसी दौरान उन्होंने अपनी बिकिनी वाली तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की.


माहिका शर्मा पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं. इससे पहले भी उनके कई लुक इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं.


माहिका और हार्दिक पंड्या की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और साथ बिताए खास पलों की झलक फैंस को खूब पसंद आती है.


