

Credit : Instagram


टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बने नजर आए. 'पति पत्नी और पंगा 2' के वेडिंग स्पेशल एपिसोड में दोनों ने अपना वेडिंग लुक री-क्रिएट किया.


दिव्यांका त्रिपाठी पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं. उनका ब्राइडल लुक इतना शानदार था कि फैंस की नजरें उन पर टिक गईं. एक्ट्रेस को देखकर फैंस को उनकी पुरानी वेडिंग तस्वीरें याद आ गईं.


विवेक दहिया ने बेज कलर की शेरवानी के साथ पगड़ी पहनी. दूल्हा-दुल्हन के लुक में दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. इस दौरान कपल हंसता-मुस्कुराता नजर आया.


दिव्यांका और विवेक ने 16 जनवरी 2016 को सगाई की थी. इसके बाद 8 जुलाई 2016 को भोपाल में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. अब शादी के 10 साल पूरे होने के मौके पर उनका वेडिंग लुक चर्चा में है.


'पति पत्नी और पंगा 2' में दिव्यांका और विवेक अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा कर रहे हैं. शो में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.


बच्चों के जन्म के बाद यह दिव्यांका का पहला शो है. पति विवेक के साथ शूटिंग करने से उनके लिए काम और परिवार की जिम्मेदारियां संभालना आसान हो रहा है. शादी के 10 साल बाद कपल के घर जुड़वा बेटों की किलकारियां गूंजीं.


मैदान के बाहर भी छाए रहते हैं ये Gen Z फुटबॉलर्स, गर्लफ्रेंड से लेकर पर्सनल लाइफ तक रहती है चर्चा

