

Credit : lexica


आज मंगलवार का दिन है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है. हनुमान जी को कई नाम से पुकारा जाता है. कई लोग उन्हें केसरी नंदन तो कुछ लोग उन्हें संकट मोचन महाबली हनुमान जी के नाम से पुकारते हैं.


रामायण में किए गए वर्णन के अनुसार हनुमान जी की तरह ही एक और योद्धा था जिसमें बिल्कुल हनुमान जी जितना ही बल था. क्या आप जानते हैं कि कौन हैं वो?


बाली. रामायण में किए गए वर्णन के अनुसार बालि को वरदान की प्राप्ति थी कि वह जिससे भी युद्ध करता था सामने वाले व्यक्ति की आधी शक्ति उसे मिल जाती थी. एक दिन छल कपट से बालि ने हनुमान जी को भी ललकार दिया लेकिन हनुमान जी ने उसकी इस इच्छा को स्वीकार नहीं किया.


लेकिन राम जी के नाम लेकर बाली ने जब हनुमान जी को युद्ध के लिए पुकारा तब वह इंकार नहीं कर पाए. बाली को मिले वरदान अनुसार युद्ध के दौरान हनुमान जी की आधी शक्ति बाली को मिल गई. लेकिन केवल कुछ ही समय के लिए.


हनुमान जी की शक्ति पाकर बालि असहज होना शुरु हो गया था. उनकी शक्ति लेकर बालि को ऐसा लगने लगा था कि उसका शरीर फट जाएगा. युद्ध के बीच में ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उन्होंने बताया कि हनुमान जी अभी तो अपनी शक्ति का 10वां हिस्सा ही लेकर के आए हैं. लेकिन इस अपार शक्ति को सहन करने की ताकत बाली में न थी. जिसके बाद उसे अपनी असली शक्तियों का बोध हुआ.

