

Credit : Social Media


बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा जल्द ही फिल्म 'रूपा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस बीच सेट से उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं.


फिल्म में गोविंदा के साथ एक्ट्रेस कोमल रानी लीड रोल में नजर आएंगी. कोमल ने सेट से गोविंदा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं.


तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं. वहीं, कोमल रानी लैवेंडर-पर्पल फ्लोरल साड़ी और पर्ल नेकलेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.


कोमल रानी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'रूपा के सेट से खूबसूरत झलकियां'. तस्वीरों में गोविंदा और कोमल एक-दूसरे की आंखों में देखते और बाहों में बाहें डाले रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.


गोविंदा ने मई 2026 में फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया था. हालांकि, कोमल रानी के साथ उनकी जोड़ी सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी उड़ी थीं. अब 62 साल के गोविंदा और कोमल के बीच उम्र के बड़े अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.


