

Credit : Social Media


तमिल संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी की चर्चा में है.दोनों ने ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की.


अनिरुद्ध रविचंदर का परिवार साउथ फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव रखता है.सुपरस्टार रजनीकांत उनके रिश्ते में फूफा लगते हैं.ऐसे में काव्या मारन का रिश्ता भी साउथ सिनेमा के इस चर्चित परिवार से जुड़ गया है.


अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र तमिल फिल्मों और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता हैं.उन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है.शादी के बाद काव्या का रिश्ता उनसे ससुर का होगा.


अनिरुद्ध की मां का नाम लक्ष्मी रविचंदर है.वह पेशे से क्लासिकल डांसर हैं.कला और मनोरंजन से जुड़े परिवार में काव्या की नई पारी शुरू होने की चर्चा है.


अनिरुद्ध की बुआ लता रजनीकांत हैं, जिनकी शादी सुपरस्टार रजनीकांत से हुई है.इस तरह रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं.


अनिरुद्ध की एक बहन भी हैं, जिनका नाम वैष्णवी है.इस तरह अनिरुद्ध का परिवार अभिनय, संगीत और फिल्म निर्माण से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों से भरा हुआ है.


