

Credit : Internet


बाजार का नहीं, अब घर पर ही 100% शुद्ध नारियल तेल तैयार करें. इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी.


सूखा नारियल, मिक्सर, गुनगुना पानी, सूती कपड़ा और एक कड़ाही. बस इन्हीं चीजों से आप आसानी से तेल बना सकते हैं.


सूखे नारियल के छोटे टुकड़े करें. इन्हें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें, ताकि गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए.


तैयार पेस्ट को सूती कपड़े से छान लें. इससे नारियल का गाढ़ा दूध अलग हो जाएगा. चाहें तो दोबारा छानकर और ज्यादा दूध निकाल सकते हैं.


नारियल के दूध को धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर बाद तेल ऊपर तैरने लगेगा और नीचे बचा हिस्सा अलग हो जाएगा.


तेल ठंडा होने पर इसे छान लें. अब इसे कांच की साफ और सूखी बोतल में भरकर सुरक्षित रख दें.


घर का बना शुद्ध नारियल तेल बालों, त्वचा और मसाज के लिए बेहतरीन है. इसका इस्तेमाल कई तरह की कुकिंग में भी किया जा सकता है.

