

Credit : Instagram


27 साल के किलियन एम्बाप्पे रियल मैड्रिड और फ्रांस के लिए खेलते हैं. 2018 में फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने में उनकी अहम भूमिका रही. उनका नाम अभिनेत्री एस्टर एक्सपोसिटो से भी जुड़ चुका है.


मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड अपनी शानदार गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए मशहूर हैं. 26 साल के हालैंड लंबे समय से इसाबेल हॉगसेंग जोहानसन के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों का एक बेटा भी है.


23 साल के जूड बेलिंगहैम रियल मैड्रिड और इंग्लैंड की टीम के अहम मिडफील्डर हैं. गेंद पर कंट्रोल और शानदार पासिंग के लिए पहचाने जाने वाले बेलिंगहैम का नाम मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एशलिन कास्त्रो से जुड़ा है.


ब्राजील के स्टार फुटबॉलर विनिसियस जूनियर रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं. उनकी तेज स्पीड और शानदार ड्रिब्लिंग विरोधियों के लिए चुनौती बनती है. उनका नाम पहले ब्राजीलियन इन्फ्लुएंसर वर्जीनिया फोंसेका से जुड़ा था.


इस लिस्ट में भारतीय फुटबॉलर आकाश मिश्रा का नाम भी है. 24 साल के आकाश मुंबई सिटी FC के लिए खेलते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने 2023 में भारत की SAFF चैंपियनशिप जीत में योगदान दिया. हाल ही में उन्होंने कीर्ति सिंह से सगाई की है.


