

Credit : Instagram


क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है.


अर्शदीप सिंह ने समरीन को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया. क्रिकेटर ने घुटनों पर बैठकर उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई.


न्यूजीलैंड से समरीन ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह डेनिम शॉर्ट्स और ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में चिल मोड में नजर आ रही हैं.


समरीन ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा. खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका कैजुअल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.


समरीन की तस्वीरों पर अर्शदीप सिंह ने भी प्यार जाहिर किया. उन्होंने कमेंट में 'मेरी जान' लिखा और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया.


अर्शदीप और समरीन की केमिस्ट्री देखकर फैंस भी खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और जल्द शादी करने की सलाह दे रहे हैं.


