

Credit : Internet


टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ लंबे समय से सुर्खियों में रही है. दो शादियां टूटने के बाद अब उन्होंने तीसरी शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.


दलजीत ने साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन रिश्ते में बढ़ते विवाद के बाद दोनों अलग हो गए.


2024 में दलजीत ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और विदेश चली गईं. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्ते में दरार आ गई.


दलजीत ने आरोप लगाया कि उन्हें रिश्ते में धोखा मिला. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि शादी महज 10 महीने में ही टूट गई.


एक्ट्रेस ने कहा कि लगातार दो रिश्ते टूटने से वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं. इस मुश्किल समय में उन्होंने खुद को संभालने की पूरी कोशिश की.


दलजीत ने साफ कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में तीसरी शादी की कोई योजना नहीं है. अगर कभी सही इंसान मिला तो भविष्य के बारे में सोच सकती हैं, लेकिन अभी उनका पूरा ध्यान खुद और अपने बेटे पर है.


दलजीत इस समय अपने बेटे की परवरिश, मानसिक शांति और करियर को प्राथमिकता दे रही हैं. उनका कहना है कि फिलहाल यही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

