

Credit : Internet


बारिश के मौसम में अगर चाय के साथ कुछ गरमा-गरम और चटपटा मिल जाए, तो शाम का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में यह आसान स्नैक परफेक्ट विकल्प है.


घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट अब बाहर जाने की जरूरत नहीं. कुछ आसान स्टेप्स और सामान्य सामग्री से घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद तैयार किया जा सकता है.


इन चीजों की पड़ेगी जरूरत स्वीट कॉर्न, मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, सोया सॉस, टमाटर सॉस, शेजवान सॉस और नींबू का रस रखें.


स्वीट कॉर्न को कुछ मिनट उबाल लें. फिर उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर और मसाले मिलाकर अच्छी तरह कोट करें ताकि हर दाना कुरकुरा बने.


गर्म तेल में कॉर्न को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. इससे बाहर से बेहतरीन क्रंच और अंदर से सॉफ्ट टेक्सचर मिलेगा.


पैन में लहसुन, अदरक, प्याज और शिमला मिर्च भूनें. फिर सॉस डालकर फ्राई किए हुए कॉर्न को अच्छी तरह टॉस करें. आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालें.


गर्मागर्म तैयार यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. बारिश के मौसम में चाय के साथ इसे जरूर ट्राई करें.

