

Credit : Internet


अगर थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर भी सांस फूलने लगे, तो इसे सिर्फ कमजोरी या उम्र का असर समझकर नजरअंदाज न करें.


बार-बार सांस फूलना इस बात का संकेत हो सकता है कि दिल शरीर तक पर्याप्त ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंचा पा रहा है.


सांस फूलने की वजह मोटापा, एनीमिया, फेफड़ों की बीमारी, कमजोर फिटनेस या लंबे समय तक निष्क्रिय रहना भी हो सकता है.


अगर सांस फूलने के साथ सीने में दर्द, चक्कर, तेज धड़कन, अत्यधिक थकान या पैरों में सूजन भी हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.


अगर आराम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी बनी रहे या समस्या अचानक बढ़ जाए, तो बिना देरी किए मेडिकल सलाह लें.


रोजाना एक्सरसाइज करें, संतुलित आहार लें, धूम्रपान से बचें, वजन नियंत्रित रखें और ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं.


अगर सीढ़ियां चढ़ते समय बार-बार सांस फूल रही है, तो इसे सामान्य न मानें. समय पर जांच और सही इलाज से गंभीर जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

