

Credit : Social Media


रियलिटी शो Lock Upp Season 2 से आकांक्षा चमोला टॉप-5 में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गईं. शो से निकलने के बाद उन्होंने कई निजी बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी.


शो के दौरान श्रेया ने आकांक्षा का सीक्रेट रिवील किया था. बाद में आकांक्षा ने खुद स्वीकार किया कि वह बायसेक्सुअल हैं.


आकांक्षा ने कहा, "कोई अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर झूठ क्यों बोलेगा? मैंने टीआरपी के लिए नहीं, बल्कि अपना सच स्वीकार किया है."


तलाक पर भी तोड़ी चुप्पी- एक्ट्रेस ने बताया कि उनके और पति गौरव के तलाक की प्रक्रिया पर उनकी लीगल टीम काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले 18 महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं.


आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने कभी भी शो में टीआरपी के लिए निजी जिंदगी का इस्तेमाल नहीं किया. उनके मुताबिक जो कुछ भी उन्होंने कहा, वह पूरी तरह सच था.


उन्होंने कहा कि कोई भी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी निजी जिंदगी या सेक्सुअलिटी को झूठा मुद्दा नहीं बनाएगा, क्योंकि इससे करियर पर असर पड़ सकता है.


आकांक्षा ने साफ किया कि फिलहाल वह किसी और रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. उनका फोकस अब टीवी, फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स पर है.


Tulsi Growing Tips: मुरझाई तुलसी में आएगी नई जान! बस इस एक चीज से पौधा हो जाएगा हरा-भरा और घना
