

Credit : social media


Apple कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है अपनी शानदार कार, क्या आप भी बेसब्री से कर रहे हैं अपकमिंग कार का इंतजार?


एप्पल अपने फोन्स को लेकर मार्केट में एक अलग पहचान रखता हैं। लेकिन इस बार कंपनी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अपने कदम बढ़ाना शुरु कर दिया है। इसी कारण लोगों को इस कार का बेसब्री से इंतजार है। इस कार की फोटो को एप्पल हब ने एक्स पर पोस्ट की है।


कंपनी ने इस कार की तस्वीर साझा करते हुए पूछा कि क्या आप इस कार को खरीदना चाहेंगे? Apple hub की ओर से कार की कीमत का भी खुलासा किया गया है। कीमत की बात करें तो इसे 1,00,000 बताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारीक तौर पर कंपनी ने पुष्टी नहीं की।


जानकारी के लिए बता दें कि apple hub कंपनी के प्रोडक्ट्स को लेकर अकसर पोस्ट करता है। लेकिन apple inc कंपनी से एफिलिएट नहीं है। आपको बता दें कि कंपनी इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में पेश करने वाली है।

