

Credit : Internet


बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी रचाई. शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं.


वरमाला से पहले अंशुला और रोहन एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया.


बेटी की शादी के खास पल को देखकर बोनी कपूर बेहद खुश नजर आए. उन्होंने तालियां बजाकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.


बहन अंशुला की शादी में अर्जुन कपूर भी इमोशनल दिखे. परिवार के साथ उन्होंने इस खास दिन को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया.


शादी समारोह में कपूर परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त भी शामिल हुए. पूरे वेडिंग वेन्यू पर खुशियों का माहौल देखने को मिला.


ब्राइडल लुक में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही थी, वहीं रोहन भी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आए. फैंस दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.


अंशुला और रोहन ने हमेशा साथ निभाने का वादा करते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं.

