

Credit : Instagram


संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने ग्रीस में परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए.


अब शादी के 8 दिन बाद इस न्यूलीवेड कपल ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है.


वेडिंग की एक तस्वीर में काव्या और अनिरुद्ध हाथों में हाथ डाले स्टेज की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है.


एक अन्य फोटो में परिवार के लोग तालियां बजाकर दोनों का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में परिवार की खुशी और शादी का खूबसूरत माहौल देखने को मिला.


इस खास मौके पर अनिरुद्ध ने काव्या के लिए गाना भी गाया. दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.


तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने दोनों को क्यूट कपल बताया, तो किसी ने उनकी जोड़ी को बेहद प्यारा कहा. कई यूजर्स ने उन्हें बेस्ट कपल भी बताया.


