

Credit : Instagram


'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने शादी की 25वीं सालगिरह पर पति अंकुश मोहला के साथ दोबारा शादी की. गोवा में हुई इस व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें चर्चा में हैं.


अपनी दूसरी शादी के लिए स्मिता ने खूबसूरत सफेद गाउन चुना. बीच पर हुई इस शादी में एक्ट्रेस किसी परी जैसी नजर आईं. उनका ब्राइडल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.


स्मिता और अंकुश की इस खास शादी में उनकी दोनों बेटियां भी शामिल हुईं. उन्होंने माता-पिता की शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस दिन को यादगार बनाया.


एक्ट्रेस ने अपनी शादी की अंगूठियों की तस्वीरें भी शेयर कीं. सोने और हीरे से बनी इन अंगूठियों की झलक देखकर फैंस भी इस खास मौके पर प्यार लुटा रहे हैं.


शादी के बाद स्मिता ने परिवार के साथ पहली दिवाली मनाई. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी छोटी सी दुनिया, सब जगमगा रहे हैं.' तस्वीरों में पति अंकुश और बेटियां भी नजर आए.


अपनी व्हाइट वेडिंग को याद करते हुए स्मिता ने लिखा कि यह पल बिल्कुल वैसा ही था, जैसा उन्होंने सोचा था. उन्होंने इसे जादुई बताते हुए पति अंकुश का शुक्रिया भी अदा किया.


