

Credit : internet


अनंत अंबानी कुछ ही दिनों में दूल्हा बनने वाले हैं. जामनगर में उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं, जिसे खास बनाने में अंबानी परिवार किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ता नजर आ रहा है.


1 से 3 मार्च तक प्री-वेडिंग फंक्शन्स आयोजित होंगे. बता दें कि इस फंक्शन का आगाज शाही अंदाज में होगा. इस पार्टी में कई दिग्गज शामिल होने वाले है. तैयारियों के बीच प्री वेडिंग फंक्शन के इनविटेशन कार्ड की झलक सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैंस ने इस बात का अंदाजा लगाया है कि जब कार्ड इतना शानदार है, तो फंक्शन कितने मजेदार होंगे.


सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग का वीडियो कार्ड शेयर किया गया है. इस वीडियो कार्ड में वेन्यू से लेकर प्रोग्राम्स और ड्रेस कोड तक की पूरी जानकारी दी गई है. बता दें कि 1 मार्च की शाम 5.30 बजे से कॉकटेल पार्टी से होगी। इसके बाद 2 मार्च को दो इवेंट्स होंगे. एक इवेंट का नाम 'ए वॉक ऑन द वाइल्ड साइड' और दूसरे का 'मेला' होगा.


ए वॉक ऑन द वाइल्ड साइड' के लिए गेस्ट को ऐसी ड्रेस पहननी होगी, जिसका थीम 'जंगल' से मैच करता हो. वहीं, दूसरे प्रोग्राम के लिए वह जो भी पहनें, उसके साथ डांसिंग शूज जरूर पहनने हैं. 3 मार्च को गेस्ट के लिए लंच और डिनर का आयोजन होगा, जहां उन्हें 2500 से भी ज्यादा डिशेज सर्व की जाएंगी

