

Credit : Instagram


आदिल खान ने 3 मार्च 2024 को सोमी खान से निकाह किया था. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते नजर आते थे.


सोमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ वहां से निकल जाना पसंद करेंगी. आगे लिखा कि उन्होंने अपना केस अल्लाह के हाथों में सौंप दिया है.


हैरानी तब हुई जब आदिल ने सोमी की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ऑल द बेस्ट। अच्छा समय साथ में बिताने के लिए शुक्रिया।'


सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. वहीं, कुछ का मानना है कि सोमी की पोस्ट किसी दूसरे विवाद से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, कपल ने रिश्ते में तनाव की वजह स्पष्ट नहीं की है.


बता दें कि आदिल ने साल 2022 में राखी सावंत से शादी की थी. बाद में राखी ने उन पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और धोखा देने के आरोप लगाए थे. दोनों अब अलग हो चुके हैं.


