Lok Sabha election 2024: सपा बदल रही मेरठ से उम्मीदवार, अतुल प्रधान नहीं सुनीता वर्मा को दे सकती है पार्टी टिकट

Samajwadi Party in meerut candidate: समाजवादी पार्टी एक बार फिर मेरठ से उम्मीदवार को बदल सकती है. इससे पहले पार्टी ने अतुल प्रधान को इस सीट से उम्मीदवार को रुप में उतारा था. लेकिन सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा तेज है कि पार्टी इस सीट से सुनीता वर्मा को उतार सकती हैं.

Lok Sabha election 2024: सपा बदल रही मेरठ से उम्मीदवार, अतुल प्रधान नहीं सुनीता वर्मा को दे सकती है पार्टी टिकट
सपा बदल रही मेरठ से उम्मीदवार- File फोटो: ANI

Samajwadi Party in meerut candidate

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी एक बार फिर मेरठ ( Samajwadi Party in meerut candidate) की सीट से उतारे गए उम्मीदवार को बदल सकती है. इस सीट से पार्टी ने अतुल प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया था. लेकिन अब ऐसी चर्चा जोरों पर है कि पार्टी अब उनका टिकट काट सकती है. उनकी जगह योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को मेरठ से टिकट दिया जा सकता है. फिलहाल इस संबंध में पार्टी ने इसपर आधिकारीक जानकारी नहीं दी है. लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी ऐसा कर सकती है. वहीं आज नामांकन का आखिरी दिन है. सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई है कि आखिर पार्टी इस सीट से किसे प्रत्याशी बनाती है.

टिकट कटा तो देंगे इस्तीफा

वहीं बुधवार को पार्टी विधायक अतुल प्रधान नामंकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे. उन्होंने सियासी गलियारों में चल रही टिकट कटने की चर्चा पर कहा कि यदि उनका टिकट कटा तो वह समाजवादी पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. हालांकि ताजा जानकारी की बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि जो राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय होगा उन्हें वह स्वीकार है! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे.

यह भी पढ़े: Congress Expelled Sanjay Nirupam: एक्शन नहीं..दिया था इस्तीफा, निष्कासन मामले पर संजय निरपम ने दी प्रतिक्रिया