'..ताकि फ़िलिस्तीनी आजादी से जी सकें-' UN में भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा ने कहा- 2 राज्य समाधान ही है हल, लेकिन इज़रायल की सुरक्षा भी अहम

'..ताकि फ़िलिस्तीनी आजादी से जी सकें-' UN में भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा ने कहा- 2 राज्य समाधान ही है हल, लेकिन इज़रायल की सुरक्षा भी अहम

पिछले पांच महीने से चल रहे इजराइल और हमास के बीच युद्ध को लेकर भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस प्रतिक्रिया के दौरान उन्होनें गाजा कि चिंता जाहिर की है. उन्होनें कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, हम गाजा में लगभग पांच महीने से चल रहे युद्ध से बहुत परेशान हैं.

इंसानियत का संकट गहरा गया है

रुचिरा कंबोज ने कहा कि इस युद्ध से वहां इंसानियत पर संकट गहरा गया है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है. उन्होनें कहा कि हमने युद्ध में मारे गए नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है.

बंधकों की रिहाई की  करते है मांग

उन्होनें कहा कि हम हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं. यह जरूरी है कि इस युद्ध को रोका जाए और गाजा के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाई जाए. उन्होंने कहा कि भारत दो-राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत जरुरी

बता दें कि उन्होनें आगे कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीधी और सार्थक बातचीत के जरिए ही हासिल किया गया राष्ट्र समाधान ही स्थायी शांति ला लकेगा. भारत दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां फलस्तीनी लोग इस्राइल की सुरक्षा जरूरतों का सम्मान करते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र देश में खुलकर रह सकें

यह भी पढ़े: PM modi threat: हाथों में तलवार लिए शख्स ने दी PM मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश