रेलवे में नौकरी का सपना होगा पूरा! NTPC के 1688 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन करने का मौका आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत अंडरग्रेजुएट स्तर के 1688 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

rrb-ntpc-recruitment-2026-1688-vacancies-eligibility-salary-apply
Image Source: Internet

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन करने का मौका आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत अंडरग्रेजुएट स्तर के 1688 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या 07/2026 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा और भर्ती से जुड़े सभी जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए.

इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी की इस भर्ती के तहत कुल 1688 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद और ट्रेन्स क्लर्क के 188 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों की जांच करना भी जरूरी है.

12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी और सामान्य तौर पर अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है. निर्धारित शर्तों के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को बैंक शुल्क लागू होने की स्थिति में फीस का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 400 रुपये, जबकि एससी, एसटी और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये तक की वापसी मिल सकती है.

रेलवे में कितनी मिलेगी सैलरी?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद पर शुरुआती वेतन 21,700 रुपये प्रति माह निर्धारित है. वहीं, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पदों पर शुरुआती वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा. मूल वेतन के अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं. ऐसे में रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है. हालांकि, आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों की पुष्टि जरूर करें.

RRB NTPC 2026: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती से संबंधित लिंक खोलना होगा. इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक व अन्य विवरण दर्ज करने होंगे. निर्धारित शुल्क जमा करने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है. आवेदन पूरा होने पर उसकी रसीद या कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों और निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें.

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे के rrb.indianrailways.gov.in पोर्टल पर जाए. 
  • इसके बाद ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. 
  • अब पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद भर्ती से जुड़े मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • परीक्षा शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट कर दें.
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़, यहां बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल