MP में ‘यादव’ CM बनने से अखिलेश को कितना झेलना पड़ेगा नुकसान? क्या RJD-SP के हाथ से फिसल जाएगा बड़ा वोट बैंक?

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने शपथ ग्रहण की है. मध्य प्रदेश में यादव चेहरे को सीएम बनाने के पीछे भाजपा की गहरी कुटनीति छिपी हुई है.

MP में ‘यादव’ CM बनने से अखिलेश को कितना झेलना पड़ेगा नुकसान? क्या RJD-SP के हाथ से फिसल जाएगा बड़ा वोट बैंक?

लखनऊ, न्यूज़ डेस्क: मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने शपथ ग्रहण की है. मध्य प्रदेश में यादव चेहरे को सीएम बनाने के पीछे भाजपा की गहरी कुटनीति छिपी हुई है. सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी के इस फैसले से कांग्रेस के ओबीसी रणनीति पर गहरी चोट लगी है. सिर्फ यही नहीं, आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी जनसंख्या वाले यादव समुदाय के वोट बैंक को साधने के लिए भी भाजपा ने यादव चेहरे को सीएम बनाया है. इसके जरिए बीजेपी उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव वोटर्स के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है, हालांकि ये कितना कारगर साबित होगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा.

अखिलेश यादव ने दिया CM मोहन को बधाई

सियासी जानकारों का मानना है कि यूपी में सपा और बिहार में आरजेडी का वोट बैंक इससे जरूर प्रभावित होगा. हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि एनडीए (NDA) को पीडीए (PDA) ही हराएगा. अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने आपको बड़े पद पर मौका दिया है, उम्मीद करता हूं कि आप पीडीए (पिछड़े, दलित, आदिवासी) का ख्याल रखेंगे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पीडीए है. अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है, पिछड़ों को 27% आरक्षण देना कैबिनेट का पहला फैसला होगा.

इंडिया गठबंधन में सीटों का कैसे होगा बंटवारा?

अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भाव नहीं दिया. अब आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बात अटक रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को कौन हरा सकता है इस बात पर विचार किया जाएगा और उसी के आधार पर सीटों का बंटवारा तय होगा.

हरियाणा में भाजपा और जेजेपी के बीच खींचतान, क्या लोकसभा चुनाव में छोड़ देंगे एक-दूसरे का साथ?