कांग्रेस नेता ने कहा- केरल के पनूर में देसी बम बनाते समय CPI(M) का कार्यकर्ता की मौत, लोग न दें पार्टी को वोट 

यूडीएफ वडकारा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शफी परम्बिल ने एक शांति मार्च भी निकाला और लोगों से पूछा कि चुनाव नजदीक होने पर कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता का बम बनाने का क्या इरादा था.

कांग्रेस नेता ने कहा- केरल के पनूर में देसी बम बनाते समय CPI(M) का कार्यकर्ता की मौत, लोग न दें पार्टी को वोट 
यूडीएफ वडकारा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शफी परम्बिल एक रोड शो के दौरान | फोटो- @shafi_parambil_

कोझिकोड (केरल) : पलक्कड़ विधायक और यूडीएफ वडकारा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शफी परम्बिल ने शनिवार को आरोप लगाया कि पनूर में देसी बम बनाते समय एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता की मौत हो गई और लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसी किसी भी पार्टी को वोट न दें, जो समाज में शांति को नष्ट करने में लगी हो.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के उत्तरी केरल जिले के कन्नूर में पनूर के पास एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढे़ं : केरल के CM पिनराई विजयन का कांग्रेस के घोषणापत्र पर तीखा हमला, पूछा- इसमें CAA को लेकर चुप्पी क्यों

यूडीएफ विधायक ने शांति मार्च निकाला, पूछा क्या था इसका इरादा

पलक्कड़ विधायक और यूडीएफ वडकारा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शफी परम्बिल ने एक शांति मार्च भी निकाला और लोगों से पूछा कि चुनाव नजदीक होने पर कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा बम बनाने का इरादा क्या था.

रैली का नेतृत्व विधायक केके रमा ने भी किया, जो टीपी चंद्रशेखरन की विधवा थीं, जिनकी 12 साल पहले सीपीआई (एम) ने हत्या कराई गई थी.

निर्माणधीन घर की छत पर बम बनाने के दौरान विस्फोट

बताया जा रहा है कि पनूर में निर्माणाधीन घर की छत पर बम बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ.

मृतकों की पहचान शेरिन के रूप में की गई है और घायल व्यक्ति की पहचान विनेश के रूप में और उसकी हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल विनेश की हालत गंभीर बनी हुई है. कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शेरिन की मौत हो गई.

मामले की गहन जांच की मांग, मकसद पर संदेह

बम विस्फोट मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और कन्नूर लोकसभा क्षेत्र में यूडीएफ उम्मीदवार के सुधाकरन ने भी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि मामले की गहन जांच की जानी चाहिए.

इस पर बोलते हुए के सुधाकरन ने कहा, ''बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ. बम बनाने के पीछे राजनीतिक मकसद है. घटना चुनाव से पहले हो रही है. के सुधाकरन ने कहा कि वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे और मांग करेंगे विस्फोट की गहन जांच हो.”

केरल में लोकसभा चुनाव 2024 दूसरे चरण में राज्य की सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा.

यह भी पढे़ं : कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कटाक्ष, UP में डबल इंजन सरकार का ईंधन कम हो रहा